फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IAS Devansh Yadav brother wife dies in suspicious condition maternal relatives are alleging dowry murder

Mathura: जम्मू के डिप्टी कमिश्नर के भाई की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Sep 2022 03:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 03:32 PM IST
सार

विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने हंगामा किया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि बहन की गला घोंटकर की हत्या की है। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। 

विज्ञापन
IAS Devansh Yadav brother wife dies in suspicious condition maternal relatives are alleging dowry murder
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जम्मू के किश्तवाड़ में तैनात डिप्टी कमिश्नर देवांश यादव के भाई की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। मृतका के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले शव को पंखे से उतार लिया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर मायके वालों ने हंगामा किया। मृतका के भाई का आरोप है कि गला घोंटकर बहन की हत्या की गई है। उसके बाद शव को पंखे से लटकाया गया है। पुलिस ने दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज करते हुए पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शहर के बंगालीघाट निवासी कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के बेटे यथार्थ उर्फ माधव यादव का विवाह सदर बाजार के धोबीपाड़ा निवासी नंदकिशोर यादव की बेटी अनन्या उर्फ हिना यादव (28) से 7 दिसंबर 2020 को हुआ था। माधव यादव के भाई देवांश यादव आईएएस अफसर हैं। वह जम्मू के किश्तवाड़ में तैनात हैं।  

विज्ञापन

मायके वालों ने किया हंगामा

अनन्या की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतका के भाई नितेश यादव का आरोप है कि मानसिक रूप से उनकी बहन का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। रक्षाबंधन पर हिना उनके घर आई थी और 10-12 दिन रही। उनकी बहन मानसिक रूप से तनाव में थी। इसके बाद वह बहन को ससुराल छोड़ आए, लेकिन उसका उत्पीड़न नहीं रुका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने उठाया यह सवाल

भाई का आरोप है कि मकान की दूसरी मंजिल पर जिस कमरे में अनन्या की मौत हुई। वहां पंखे की पंखड़ी में मृतका का दुपट्टा अटका हुआ था, यदि उसने लटककर सुसाइड किया होता तो पंखुड़ी टेढ़ी हो जाती। ससुरालियों ने हकीकत छुपाने के लिए सुसाइड की कहानी गढ़ी है। पुलिस ने मृतका के शव का डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी का कहना है कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed