{"_id":"5c7620e7bdec22105574fb8f","slug":"iaf-s-mirage-2000-test-landing-on-yamuna-expressway-in-year-2015","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को मार गिराने वाला मिराज-2000 एक्सप्रेसवे से भी भर चुका है उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को मार गिराने वाला मिराज-2000 एक्सप्रेसवे से भी भर चुका है उड़ान
Wed, 27 Feb 2019 11:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
मिराज-2000
वायुसेना के जिस फाइटर प्लेन मिराज 2000 से पाकिस्तान में स्थित आतंक के अड्डों पर बमबारी की गई, उसको आगरावासी आसमान में कई बार गरजते हुए देख चुके हैं। यहां इससे कई बार अभ्यास किया गया है। मिराज को ब्रजवासियों ने यमुना एक्सप्रेसवे से उड़ान भरते हुए भी देखा है।
बात 21 मई, 2015 की है। सुबह का समय था। मथुरा के पास मिराज ने दो बार उड़ान भरी। आसमान से एक्सप्रेसवे पर उतरा, फिर उड़ान भरी। लोग देखकर दंग रह गए थे। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर खेतों से लोगों ने देखा था। दो हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मिराज ने उड़ान भरकर बेहद कम ऊंचाई से चक्कर लगाए थे।
इसके बाद 2017 के अक्तूबर में मिराज, सुखोई, एएन-32 समेत तमाम फाइटर प्लेन ने आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास उड़ान भरी थी। तब भी एक्सप्रेसवे को रनवे की तरह इस्तेमाल किया गया था।

Trending Videos
आगरा में हुआ था प्रशिक्षण
इससे पहले जब हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकियों के लांच पैड नष्ट किए, तब भी जांबाज सैनिक आगरा से प्रशिक्षण लेकर गए थे। यह बात एक कार्यक्रम में आए मेजर जनरल ( रिटायर्ड) भूपेश कुमार जैन ने बताई थी।
दरअसल, आगरा के मलपुरा में बड़ा पैरा ड्रोपिंग जोन है। यहां के पैराजंपर सबसे अधिक ऊंचाई से पैराजंपिंग का नेशनल रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि एयर स्ट्राइक के लिए मिराज विमानों ने आगरा से उड़ान भरी थी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि 26 फरवरी की रात साढ़े तीन बजे 12 मिराज 2000 विमानों से पीओके में एयर स्ट्राइक की गई। इनके निशाने पर वहां स्थित आतंकी ठिकाने थे। लगभग 21 मिनट की कार्रवाई में मिराज ने 300 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को तबाह कर दिया।