{"_id":"691a0be178439b966602c767","slug":"i-wont-drink-anymore-come-home-with-us-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-148945-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब नहीं पीऊंगा शराब, घर चलो हमारे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब नहीं पीऊंगा शराब, घर चलो हमारे साथ
Sun, 16 Nov 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
करहल। शराब पीने के बाद पति की आए दिन की मारपीट से तंग महिला मायके चली गई। उसने उत्पीड़न की शिकायत थाने में की। थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दंपती काे आमने-सामने बैठाया गया। पति ने शराब नहीं पीने का भरोसा देकर साथ चलने को कहा तो महिला गिले शिकवे भूलकर ससुराल जाने को राजी हो गई।
करहल एक गांव की युवती शादी वर्ष 2021 में क्षेत्र के ही अन्य गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने पुत्र को जन्म दिया। कुछ दिन बाद पति शराब पीने लगा और नशे में पत्नी को पीटने लगा। उत्पीड़न से परेशान महिला अक्तूबर में मायके चली गई। उसके पिता ने पंचायत की, लेकिन पति सुनने को तैयार नहीं हुआ। महिला ने थाना करहल में शिकायत की। इसके बाद दंपती को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया। रविवार को केंद्र प्रभारी मोनिका चौधरी ने दंपती के बीच बात कराई। महिला की बात सुनने के बाद केंद्र प्रभारी ने समझाया तो पति ने भरोसा दिया कि वह अब शराब नहीं पीयेगा और मारपीट भी नहीं करेगा। समझौता होने पर दंपती को केंद्र से विदा किया गया। इस मौके पर कोमल, कविता, विजेता रानी मौजूद रहीं।