{"_id":"68ef0fffbdc2e2808e09e995","slug":"i-love-tajganj-selfie-point-turns-back-into-garbage-dump-near-taj-mahal-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज के पास दाग...यहां से गुजरते हैं पर्यटक, सेल्फी पॉइंट बनाया था; अब की है ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज के पास दाग...यहां से गुजरते हैं पर्यटक, सेल्फी पॉइंट बनाया था; अब की है ये तस्वीर
Wed, 15 Oct 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:37 AM IST
सार
ताजमहल के पास स्थित तांगा स्टैंड पर बने डलावघर को हटाकर सेल्फी प्वाइंट बना दिया गया, लेकिन अब फिर से यहां पर कूड़े का ढेर लग गया है।
विज्ञापन
ताजगंज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के निकट तांगा स्टैंड पर बने डलावघर को हटाकर नगर निगम ने आई लव ताजगंज सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया था। चंद दिनों के बाद ही फिर से लोगों ने यहां डलावघर बना दिया।
ताजमहल के पास की 500 मीटर बाजार समिति और नगर निगम ने ताजगंज तांगा स्टैंड की छवि सुधारने और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से आई लव ताजगंज सेल्फी प्वाइंट तैयार कराया था। इसके सुंदरीकरण पर लगभग 8 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके लिए 500 मीटर बाजार समिति ने भी सहयोग का दावा किया था।
कुछ समय तक यह स्थान लोगों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अब इस सेल्फी प्वाइंट को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। हालांकि उस समय सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ कर उनसे करीब 30 हजार का जुर्माना वसूला था। बाद में 500 मीटर बाजार समिति ओर नगर निगम ने इसका पुनर्निर्माण भी कराया। इसके बाद अब फिर से डलावघर बना दिया गया है।