फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   i g r s

शिकायत निस्तारण में कासगंज एक बार फिर जिला नंबर वन

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
i g r s
कासगंज। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों के निस्तारण में कासगंज एक बार फिर जिला नंबर वन बन गया है। पहले भी कई बार जिला प्रथम स्थान पा चुका है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्तर से हुए शिकायत निस्तारण में जिले ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से जुड़ीं शिकायतों के निस्तारण में जिले ने पहला स्थान पाया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर 250, ऑनलाइन 1651, पीजी पोर्टल पर 773, शासन स्तर पर 57, जिलाधिकारी कार्यालय में 15910, लोकवाणी पर 54, संपूर्ण समाधान दिवस में 7792, एंटी भूमाफिया संदर्भ पर 1831, उपमुख्यमंत्री को 10, मंडलायुक्त को 33, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 2694 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

इनमें से 124 शिकायतें निस्तारित नहीं हो पाईं, लेकिन बड़ी संख्या में शिकायत निस्तारण होने पर जिला प्रथम श्रेणी में शामिल हुआ। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में मुख्यमंत्री पोर्टल पर 5, ऑनलाइन 105, पीजी पोर्टल पर 5, जनसेवा केंद्रों से 168, संपूर्ण समाधान दिवस में 22, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 200 शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने इन सभी शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कर दिया। जब शासन स्तर पर शिकायत निस्तारण की समीक्षा हुई तो कासगंज को शत प्रतिशत अंक मिले। इससे कासगंज जिला शिकायत निस्तारण में एक बार फिर प्रथम स्थान पर आया है।
फैक्ट फाइल-
- 31055 कुल शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी हुईं प्राप्त हुईं।
- 30930 शिकायतों का हुआ निस्तारण।
- 124 शिकायतें रहीं लंबित।
- 99.59 अंक राजस्व विभाग को मिले।
- 505 पुलिस महकमें से जुड़ीं शिकायतों का हुआ निस्तारण।
- शिकायतों का निस्तारण लगातार गंभीरता से किया जा रहा है। जिससे जिला शिकायत निस्तारण समीक्षा में प्रथम स्थान पर आया है। लगातार जिला अव्वल श्रेणी में शामिल हो रहा है। - सीपी सिंह, जिलाधिकारी।

- पुलिस महकमे से जुड़ी जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुईं थी। उन सभी का निस्तारण कर दिया गया था। पिछले माह की शिकायत निस्तारण की समीक्षा में पहला स्थान मिला है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed