फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I am a Jain by caste but by conduct: SP Singh

जिनालय में हुआ दीक्षा जयंती समारोह

Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
I am a Jain by caste but by conduct: SP Singh
घिरोर। रविवार को मेडिटेशन गुरु मुनिराज विहसंत सागर जी महाराज के निर्देशन में नवनिर्मित मुनिसुव्रत नाथ जिनालय में 11 वां मुनि दीक्षा जयंती समारोह हुआ। नवीन जिनालय में श्री मुनि सुव्रत नाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैं जाति का बघेल हूं लेकिन आचरण से जैन हूँ।
विज्ञापन

समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा बचपन मध्यप्रदेश के अशोक नगर में गुजरा है। मेरा मानना है कि आप जैन धर्म मानें या न मानें लेकिन कर्म जीवन में आचरण के अनुसार ही करें। इससे पूर्व ससंघ सानिध्य में चौबीसी मान स्तंभ व भूमि पूजन करके आधार शिला रखी गई। प्रथम शिला उत्सवी, चीकू पुत्री पार्थ जैन ने रखी। निशिका पुत्री अक्षय जैन ने वास्तु शांति के लिए वास्तुयंत्र रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, मनोज जैन, रंजीत जैन, सतेंद्र जैन, भुवनेंद्र जैन, तृष्णा महिला मंडल, वीर बालिका महिला मंडल दल, रानू जैन, पार्थ जैन, संदीप जैन, अलकेश जैन, मोहित कुमार जैन, आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed