फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband wife dies in road accident in etah

एटा: हादसे में सत्संग से लौट रहे बाइक सवार दंपती की मौत, पुत्र सहित चार घायल

Tue, 05 Nov 2019 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
husband wife dies in road accident in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में मंगलवार को सत्संग से लौट रहे बाइक सवार दंपती को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दंपती के बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात के निधौली कलां रोड पर बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मुकेश नायक (35) निवासी बड़ा बाजार कस्बा निधौली कलां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सरोज नायक (32) ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दंपती के साथ 12 साल का बेटा आकाश भी था, वो घायल हो गया। वहीं ऑटो में सवार फूल सिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी गांव पलिया थाना निधौली कलां, सीमा पत्नी प्रेम सिंह और हरवेश पुत्र अतर सिंह निवासी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी का व्यापार करता था मुकेश

सत्संग से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ मुकेश कुमार साड़ी का व्यापार फेरी लगाकर करता था। हादसे में माता-पिता को खो चुके आकाश की टांग और हाथ में चोटें लगी हैं। अब आकाश के सामने पहाड़ जैसी खड़ी जिंदगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

उधर, दूसरा हादसा थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव पिंजरी के पास हुआ है। यहां अजय कुमार (18) पुत्र सुधीर कुमार और प्रदीप कुमार पुत्र नेमसिंह निवासी गांव छोटी जरारी थाना जैथरा ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में अजय कुमार की मौत हो गई है, जबकि प्रदीप घायल हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed