फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband wife dies in bike collision with truck in mainpuri

मैनपुरी: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, हादसे के बाद हंगामा

Sun, 21 Apr 2019 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
husband wife dies in bike collision with truck in mainpuri
मृतक दंपति का फ़ाइल फोटो

मैनपुरी में दवा लेने जा रहे दंपती की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बेवर कुसमरा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। सीओ के समझाने पर जाम खुल सका।

विज्ञापन

 
थाना बेवर के गांव कूंडी निवासी विवेक कुमार (25) रविवार सुबह पांच बजे पत्नी उमाकांती शाक्य (23) को दवा दिलाने के लिए बाइक से भोगांव ले जा रहे थे। उनकी बाइक गांव खूजा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बेवर-कुसमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन से खड़ा है ट्रक

ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक 20 दिन से सड़क किनारे खड़ा है, लेकिन पुलिस ने उसे हटवाया नहीं। अगर ट्रक खड़ा नहीं होता तो यह हादसा भी नहीं होता। ग्रामीण तत्काल ट्रक को हटवाए जाने की मांग करने लगे। 

जाम की सूचना पर बेवर के अलावा किशनी, भोगांव थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ प्रयांक जैन ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सुबह आठ बजे जाम खुल सका। मृतक के भाई रजनेश शाक्य ने हादसे के संबंध में तहरीर पुलिस को दी है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से कई अन्य वाहन पहले भी टकरा चुके हैं। इससे वाहन सवार घायल हो चुके हैं। चार दिन पूर्व एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन वाहन सवार बाल बाल बच गए थे। इसके अलावा भी अन्य कई लोग खड़े ट्रक की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed