फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband wanted so many children wife spoiled his wishes man was shocked matter reached the police

यूपी: पति को चाहिए थे इतने बच्चे, बीवी ने ऐसे फेरा अरमानों पर पानी...सदमे में आया शख्स; थाने पहुंचा मामला

Sun, 07 Apr 2024 07:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 07:10 AM IST
सार

पति चाहता था कि परिवार आगे बढ़े, वो तीन बच्चों के बाद भी और बच्चे चाहता था, लेकिन बीवी ने उसे बिना बताए नसबंदी करा ली। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसे सदमा लगा। उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। अब ये मामले परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा है। दोनों के बीच यहां समझौता कराया गया। 
 

विज्ञापन
Husband wanted so many children wife spoiled his wishes man was shocked matter reached the police
पति-पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में महिला ने तीन बच्चे होने के बाद पति को बिना बताए नसबंदी करा ली। जानकारी पर पति ने घर से निकाल दिया। पुलिस से मदद की गुहार लगाने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर के समझाने पर दोनों में सुलह हो गई।
विज्ञापन


इरादत नगर निवासी युवती की शादी 2018 में ताजगंज में हुई थी। पति तहसील में संविदा कर्मचारी है। दो बेटी और एक बेटा है। महिला का कहना है कि वह बच्चा नहीं चाहती, नसबंदी कराने के लिए बोला। मगर, पति और बच्चे चाहता था। इस वजह से पत्नी ने पति के काम पर जाने के बाद एक दिन बिना बताए नसबंदी करा ली। जानकारी होने पर दोनों में झगड़ा हुआ। उसे घर से निकाल दिया गया। 8 महीने से वह मायके में है। शनिवार को काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। समझाने पर दोनों में सुलह हो गई।
विज्ञापन


पत्नी को ब्यूटी पार्लर भेज कर रहा था ऐश
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि एटा के युवक की शादी 2007 में एत्माद्दौला में हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति ने दो साल पहले उसके लिए ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया। वह सुबह से शाम तक पार्लर में रहने ली। इधर, पति घर से बाहर नहीं निकलता था। शक होने पर एक दिन पार्लर से दिन में बिना बताए घर आ गई तो पति अपनी भाभी के साथ कमरे में मिला। काउंसलिंग के बाद भी पत्नी अपनी जेठानी के साथ एक घर में रहने को तैयार नहीं है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को 74 जोड़े बुलाए गए थे। 8 मामलों में समझौता हुआ। 4 में एफआईआर के आदेश किए गए। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed