{"_id":"69680922448013e2f2097623","slug":"husband-uttered-divorce-thrice-and-drove-her-away-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-123772-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति ने तीन बार तलाक बाेल कर भगाया, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति ने तीन बार तलाक बाेल कर भगाया, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 15 Jan 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया है कि पति ने बच्चों को छीन कर तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया। पुलिस ने पति, ससुर, सास, दो जेठ, दो देवर, जेठानी और ताऊ ससुर (निवासी गोवर्धन मथुरा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 30 मई 2021 को मथुरा के एक गांव में हुआ था। निकाह में पांच लाख रुपये खर्च कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ना दी गई। 27 दिसंबर को पति ने घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन