फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband, son and devar beat up woman and cut her hair In Agra on thirteenth day of her father-in-law death

UP News: ससुर की तेरवहीं में बहू से शर्मनाक करतूत; पति और देवर ही निकले राक्षस... सुनकर कांप गए लोगों के दिल

Mon, 05 Aug 2024 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 09:59 AM IST
सार

ससुर की तेरवहीं में बहू से शर्मनाक करतूत की गई। पति और देवर ही राक्षस निकले। बेटा भी पीछे न रहा। उसने भी साथ दिया। न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि बाल काट दिए। नाबालिग बेटी के साथ कमरे में बंद रखा।  

विज्ञापन
husband, son and devar beat up woman and cut her hair In Agra on thirteenth day of her father-in-law death
woman demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ससुर की तेरहवीं में शामिल होने आई बहू को पति, बेटे और देवर ने जमकर पीटा। इससे मन नहीं भरा तो उसके बाल काट दिए। इसके बाद 13 साल की बेटी के संग कमरे में बंद कर दिया। छह दिन तक भूखा प्यासा रखा। वह किसी तरह घर से भागकर मायके पहुंची। इसके बाद शनिवार को पुलिस से शिकायत की है। मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बाह थाना क्षेत्र के बासौनी के लखनपुरा गांव की है। गांव के रहने वाले 85 वर्षीय हुलासी के दो बेटे विशुनलाल और रामज्ञान हैं। विशुनलाल की पत्नी साधना ने बताया कि ससुर बीमार थे। छह महीने पहले आगरा के अस्पताल में उपचार कराया। इससे उनकी हालत में सुधार हो गया। वह गांव में ही रह रहे थे। ससुर का इलाज कराने के बाद वह दिल्ली काम करने चली गई। 

विज्ञापन

12 जुलाई को ससुर ने फोन किया। बताया कि उनकी तबीयत खराब है। बेटे इलाज के लिए नहीं ले जा रहे हैं। इस पर वो गांव आ गई। 13 जुलाई को ससुर की मौत हो गई। इस पर ससुरालियों ने उससे अभद्रता की। घर से निकाल दिया। वह अपने मायके नरैनी, इटावा में रह रही थी। 26 जुलाई को ससुर की तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए वह भी बेटी के साथ गांव आई थी। 
 

यहां बेटे सुमित, पति विशुनलाल, देवर रामज्ञान, दीवान सिंह ने लाठी-डंडों से पीटा। बाल भी काट दिए। इसके बाद बेटी कामिनी के साथ कमरे में बंद कर दिया। भूखा-प्यासा रखा। छह दिन बाद वह रात के अंधेरे में बेटी संग घर से भाग निकली और मायके पहुंची। शनिवार देर शाम थाना बाह पहुंची। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। वहीं तहरीर के आधार पर बेटे, पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed