फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband sleeping on terrace at night next day morning dead body found hanging in room 

फिरोजाबाद: रात को छत पर सो रहा था पति, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस 

Sun, 17 Apr 2022 06:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 06:08 PM IST
सार

 पत्नी और छोटे भाई के साथ रह रहे युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का नीरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Husband sleeping on terrace at night next day morning dead body found hanging in room 
युवक का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कस्बे के आंबेडकरनगर मोहल्ले में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह अपनी पत्नी और भाई के साथ रहता था। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अनिल कुमार (25) ने शनिवार रात पत्नी से विवाद होने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी जानकारी रविवार सुबह परिजन को हुई। सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सिरसागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनिल अपने छोटे भाई बबलू व पत्नी कल्पना के साथ मोहल्ला आंबेडकर नगर में रहता था। शनिवार रात सभी लोग मकान की छत पर सोए थे। रविवार सुबह जब बबलू और कल्पना सोकर जागे तो अनिल छत पर नहीं था।

विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला शव 

अनिल को वहां से गायब देख बबलू और कल्पना परेशान हो गए। इसके बाद दोनों ही नीचे आए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिस पर उन्हें शक हुआ। उन दोनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अनिल का शव फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। उन दोनों का शोर सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने का बाद थाना सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले थानाध्यक्ष

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने फंदे लटककर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed