फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband sent obscene photos on wife mobile in etah

शिक्षक पति की 'घिनौनी' करतूत, मोबाइल पर भेजीं 400 तस्वीरें, देखकर दंग रह गई पत्नी

Fri, 18 Oct 2019 10:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Husband sent obscene photos on wife mobile in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा में शिक्षक पति ने पत्नी के मोबाइल पर ऐसी तस्वीरें भेजीं, जिन्हें देखकर वो दंग रह गई। यह तस्वीरें शिक्षक और उसकी प्रेमिका के अंतरंग संबंधों की थीं। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसे पीटा, तलाक देने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मारपीट और हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए अपने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उनसे एक बच्चा भी है। वर्ष 2015 में पति की बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाते थे

पति की तैनाती विकास खंड सकीट के एक विद्यालय में थी। यहां पर अलीगढ़ की एक शिक्षिका भी पढ़ाती थी। इस शिक्षिका के उसके पति से संबंध हो गए। पति के संबंधों की बात जब मालूम हुई तो पत्नी ने विरोध जताया। 

इसके बाद से शिक्षक ने पत्नी के साथ मारपीट और उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और शिक्षिका के साथ शादी करने की बात कहने लगा। आरोप है कि पति ने प्रेमिका के साथ अंतरंग संबंध बनाने के दौरान के 400 फोटो उनके मोबाइल पर भेजे हैं। 

आरोप है कि शिक्षक पति ने पत्नी के सामने ही प्रेमिका को घर लाकर उसके साथ संबंध बनाए है। शिक्षक की करतूत में सास और ससुर भी साथ दे रहे हैं। महिला का कहना है कि अब पति उसे मारपीट करने के साथ तलाक देने की धमकी देता है।  
 
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 19 सितंबर को पति और उसकी प्रेमिका ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। पति ने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन कारतूस मिस हो जाने की वजह से उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed