फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband said leave politics otherwise I will divorce you who Troubled by wife leadership in Agra

अजब-गजब: पत्नी की नेतागिरी से पति परेशान, बोला- राजनीति छोड़ दो वरना दे दूंगा तलाक; परिवार में खलबली

Mon, 05 Feb 2024 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

आगरा में पति अपनी पत्नी की नेतागिरी से परेशान है। उसने चेतावनी दी कि राजनीति छोड़ दो वरना तलाक दे दूंगा। इससे परिवार में खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन
husband said leave politics otherwise I will divorce you who Troubled by wife leadership in Agra
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा में पत्नी की राजनीति में बढ़ती दिलचस्पी ने परिवार में तूफान मचा दिया है। पति का कहना है कि पत्नी नेतागिरी करना छोड़ दे, वरना तलाक दे दूंगा। वहीं पत्नी का कहना है कि वह राजनीति में कॅरिअर बना रही है तो पति को यह नागवार गुजर रहा है। वह गृहिणी बनाए रखना चाहते हैं। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दोनों पक्ष को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। 

विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ साल पहले सिकंदरा क्षेत्र में हुई थी। युवक एक कंपनी में कार्यरत है। एक बेटा भी है। कुछ साल से विवाहिता ने एक पार्टी में सक्रियता बढ़ा दी। रैलियों में जाना और जनसभा में बढ़-चढ़कर भाग लेना शुरू किया। घर से कई दिन बाहर भी रहने लगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होर्डिंग में फोटो भी लगने लगे। 

विज्ञापन

पत्नी राजनीति में कॅरिअर बनाना चाहती है

तीन महीने पहले दोनों के बीच होर्डिंग में फोटो लगने पर विवाद हुआ तो विवाहिता मायके पहुंच गई। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि पति को पत्नी का राजनीति में सक्रिय होना पसंद नहीं है। इस पर दोनों की काउंसिलिंग की गई। पत्नी का कहना था कि वह राजनीति में अपना कॅरिअर बनाना चाहती है। 

सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है

कहा कि कार्यक्रमों, समाजसेवा कार्यों में बाहर भी जाना पड़ता है। वहीं पति का कहना है कि वह ऑफिस जाता है। पत्नी टिफिन लगाकर नहीं देती है। घर आओ तो मिलती नहीं है। कभी भी कहीं भी चली जाती है। वह चाहता है कि परिवार में हंसी-खुशी रहे। दोनों जिद पर अड़े हैं। तीन बार तारीख में सुलह न हो पाने पर इन्हें अगली तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed