फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband reached police station in Agra said sir I bring vegetables my wife does not cook

UP: पीड़ित पति पहुंचा थाने, बोला- साहब सब्जी लाता हूं, पत्नी खाना नहीं बनाती; बात सुनकर पुलिस भी हैरान

Sun, 11 Feb 2024 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 09:31 PM IST
सार

आगरा में पत्नी से पीड़ित पति थाने पहुंचा। कहा कि साहब सब्जी लाता हूं, पत्नी खाना नहीं बनाती है। दोनों की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
husband reached police station in Agra said sir I bring vegetables my wife does not cook
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को महिला शमसाबाद थाने पहुंची। पत्नी ने बताया एक साल से अधिक समय हो गया पति से विवाद चल रहा है। अब पति के साथ जाना चाहती हूं। इस पर पति को बुलाया गया। पांच घंटे तक महिला पुलिसकर्मियों ने समझाया। दोनों की समस्याएं सुनकर पुलिस भी हैरान थी।

विज्ञापन


मलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक गांव में 2018 में हुई थी। विगत 29 जनवरी 2023 को पति-पत्नी में विवाद हुआ। पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी। सब इंस्पेक्टर रविता यादव, महिला पुलिस कर्मी शोभा चौधरी ने दोनों को करीब 4 घंटे तक समझाया। पति ने कहा कि साहब घर पर सब्जी लेकर आता था, लेकिन पत्नी सब्जी नहीं बनाती थी। 

विज्ञापन

पांच घंटे समझाने के बाद बनी बात

मामला परामर्श केंद्र पहुंचा। वहां कई बार काउंसलिंग भी हुई। लेकिन, पत्नी घर आने को तैयार नहीं हुई। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया पति घर पर देर से आते हैं। शराब पीते हैं। इंस्पेक्टर विरेश पाल गिरि ने बताया रविवार को पत्नी थाना शमसाबाद पहुंची थी। दोनों को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा करीब पांच घंटे तक समझाया गया। शाम करीब 6:00 बजे पत्नी, अपने पति के साथ चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed