फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband love affair secret open in front of wife in agra 

आगरा: दोस्त के नाम से मोबाइल में सेव था प्रेमिका का नंबर, पत्नी के सामने पोल खुली, तो पति ने उठाया ये कदम

Sun, 20 Mar 2022 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 01:22 PM IST
सार

शादीशुदा फैक्टरी कर्मचारी का प्रेम संबंध किसी और महिला के साथ चल रहा है। पत्नी को शक न हो इसलिए मोबाइल में दोस्त के नाम से प्रेमिका का नंबर सेव कर लिया, लेकिन इस राज से पत्नी के सामने पर्दा उठ गया, जिसके बाद पति घर छोड़कर कहीं चला गया है। 

विज्ञापन
Husband love affair secret open in front of wife in agra 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा क्षेत्र के फैक्टरी कर्मचारी के प्रेम संबंध एक महिला से हो गए। वह उससे मोबाइल पर बात करता था। पत्नी को पता न चले, इसलिए मोबाइल में अपने दोस्तों के नाम से प्रेमिका का नंबर दर्ज कर लिया। मगर शक होने पर हर बार पत्नी ने उसे पकड़ लिया। पत्नी के रोकने पर घर से चला गया। अब पति प्रेमिका के साथ रह रहा है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से पति को तलाशने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला अमृतसर की रहने वाली हैं। उसने बताया कि 16 साल पहले मथुरा में एक विद्यालय में पढ़ाती थी। पति विद्यालय में वैन चलाता था। तब दोनों की दोस्ती हो गई। उन्होंने शादी कर ली। दो बच्चे हैं। 11 साल से सिकंदरा क्षेत्र में किराये पर रह रही है। दो साल से पति एक जूता फैक्टरी में काम कर रहा है। तभी उसकी मुलाकात एक महिला से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी पत्नी को कुछ महीने पहले आधी रात को कॉल आने पर हुई। पति सो रहा था। मोबाइल की घंटी बजने पर उसने चेक किया। कॉल पर बलविंदर लिखा था। कॉल रिसीव करने पर महिला की आवाज आई। पति ने नाम बदलकर मोबाइल में प्रेमिका का नंबर दर्ज किया था। पति से पूछताछ की तो विवाद हो गया। मगर, उस नंबर से कॉल आने बंद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पति ने प्रेमिका का नंबर मन्नू, रिंकू और पलविंदर नाम से फीड कर लिए। पत्नी ने हर बार पति को पकड़ लिया। मगर, पति की हरकत बंद नहीं हुई। पत्नी के प्रेमिका से मिलने से मना करने पर उसने बहाना बनाया और कहा कि उसकी नाइट ड्यूटी लग गई। इस पर रात में घर नहीं आता। बाद में उसे शक हो गया। पत्नी को पता चला कि पति प्रेमिका के साथ रह रहा है।


तीन दिन पहले वह उसके घर पहुंची। मगर, पति उसे लेकर चला गया। एक सप्ताह से महिला परेशान है। उसने बृहस्पतिवार को थाना सिकंदरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed