{"_id":"622f3f3802631d056c115754","slug":"husband-looking-to-kill-his-wife-got-worse-after-seeing-the-police-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पत्नी को मारने के लिए तमंचा लेकर घूमता रहा पूरे गांव में, पुलिस के आते ही हालत हो गई खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पत्नी को मारने के लिए तमंचा लेकर घूमता रहा पूरे गांव में, पुलिस के आते ही हालत हो गई खराब
Mon, 14 Mar 2022 06:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 06:43 PM IST
सार
जिले के कस्बा घिरोर में दंपती के बीच हुआ विवाद चर्चा का विषय बन गया है। झगडे़ के बाद पत्नी घर से चली गई। इसके बाद गुस्साए पति ने तमंचा उठाया और पत्नी को मारने के लिए उसकी तलाश करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव विधूना में रविवार की देर शाम दंपती के बीच विवाद हो गया। गुस्साया पति, पत्नी को मारने के लिए तमंचा निकाल लाया और उसे ढूंढता रहा। सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने घर से तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गांव विधूना की रहने वाली आरती का रविवार की देरशाम पति अरविंद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। पति को गुस्से में देख आरती घर से बाहर निकल आई। कुछ देर बाद ही अरविंद भी घर से बाहर आ गया। उसके हाथ में तमंचा था, जिसे देख आरती बुरी तरह डर गई।
विज्ञापन
अरविंद बहुत गुस्से में था और पत्नी को मारने के लिए धमका रहा था। ये देख आरती उससे बचने के लिए छिप गई और इस बीच उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पीआरवी 701 पर तैनात हेड कांस्टेबल नवेंद्र सिंह, कांस्टेबल ऋषि कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पत्नी को ढूंढ रहा अरविंद पुलिस को देख तमंचा छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने मौके से बरामद तमंचे को थाने में जमा करा दिया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।