{"_id":"5e4c1f2a8ebc3ef2a4180b4b","slug":"husband-live-with-lover-mainpuri-news-agr4301282186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ रहने को पत्नी बच्चों को सौंप दी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के साथ रहने को पत्नी बच्चों को सौंप दी संपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। गांव बिरायमपुर निवासी एक शादीशुदा युवक ने प्रेमिका से शादी कर ली। जानकारी होने के बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। मंगलवार को थाने में हुए राजीनामा में युवक ने अपनी सारी संपत्ति पत्नी व बच्चों के नाम कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव बिरायमपुर निवासी एक युवक की शादी छह वर्ष पूर्व गांव दाउदपुर थाना मोहम्मदाबाद निवासी युवति के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बेटों का जन्म हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था, इस बीच युवक शहर के गोला बाजार निवासी एक युवती से प्यार हो गया। बिना कुछ सोचे समझे उसने प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली और उसे लेकर दिल्ली में जाकर रहने लगा। जब पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस युवक व उसकी प्रेमिका पत्नी को पकड़कर थाने ले आई। वहां युवक ने साफ कह दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह प्रेमिका के साथ ही रहेगा।
इस बात को लेकर पंचायत हुई तो पत्नी ने कहा कि वह अपने हिस्से की जमीन उसके व बच्चों के नाम कर दे। वह इस बात पर राजी हो गया। राजीनामा में युवक ने अपनी 10 बीघा जमीन व अन्य संपत्ति पत्नी व बच्चों के नाम कर दी।
विज्ञापन
महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घर पर ही मामले को निपटाया गया है। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
सुनील भारद्वाज थानाध्यक्ष