फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband left house after frustrated with his wife

UP: 'पत्नी को लगता है रात में कहीं...', पति का ऐसा दर्द, मोबाइल पर संदेश भेजकर छोड़ा घर; तीन माह पहले हुई शादी

Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
सार

मैनपुरी में एक युवक बहनोई को मोबाइल पर संदेश भेजकर गायब हो गया। युवक ने पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। युवक की तीन महीने पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन
husband left house after frustrated with his wife
अंकित का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में क्लीनिक चलाने वाला 27 वर्षीय अंकित शाक्य बहनोई को आत्महत्या का संदेश भेजकर लापता हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अंकित के पिता वेद सिंह शाक्य निवासी बड़ागांव, जसराना, फिरोजाबाद की तहरीर पर किशनी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि अंकित शाक्य पृथ्वीपुर रोड पर किराए की दुकान में क्लीनिक चलाता है। वहीं एक कमरे में रहता है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उसने अपने बहनोई सत्येंद्र निवासी नगला कुआं, कुर्रा के मोबाइल पर संदेश भेजा। सत्येंद्र ने सुबह मैसेज देखा। इसके बाद अंकित को फोन किया। फोन बंद मिला।
विज्ञापन


 
Trending Videos

संदेश में लिखा- ढूंढा न जाए, वह मिलेगा नहीं
अंकित ने संदेश में माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि उसे उनसे कोई शिकायत नहीं है। वह अपने जीवन से थक गया है और दुनिया छोड़ रहा है। संदेश में पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा कि पत्नी को लगता है कि वह गलत है। वह उसकी सोच को बदल नहीं सकता। 

 
विज्ञापन

अंकित ने लिखा कि वह सुबह देर से उठता है, तो उसकी पत्नी को लगता है कि वह रात को कहीं गया था। पत्नी को विश्वास दिलाना बहुत कठिन है। उसे ढूंढा न जाए क्योंकि वह मिलेगा नहीं। वह खुद को नहर में प्रवाहित करने जा रहा है। अंकित की शादी तीन माह पहले 24 अप्रैल 2025 को हुई थी। पत्नी ससुराल में है।

सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस अंकित के फोन रिकॉर्ड और उसके अंतिम ज्ञात स्थान के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। जल्द नतीजा निकलेगा।

ये भी पढ़ें-UP: अंतिम सांस तक जेल में काटनी होगी सजा, कोर्ट ने 44 दिन में सुनाया फैसला, बालिका से दुष्कर्म और हत्या का केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed