फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband kills wife with sharp weapon in firozabad

Murder in Firozabad: चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jun 2022 01:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 01:51 PM IST
सार

शिकोहाबाद के मोहल्ला नगला किला में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप उसके पति पर है। महिला पति से अलग किराये के मकान में रह रही थी।

विज्ञापन
Husband kills wife with sharp weapon in firozabad
मृतका नेहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुधवार दोपहर को एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला घर पर अकेली थी। हत्या का आरोप उसके पति पर है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। सूचना पर थाना शिकोहाबाद की फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।   

विज्ञापन


आरोपी युवक अक्षय कुमार मूलरुप से उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी का रहने वाला है। वर्तमान में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा में रहता है। उसकी पत्नी नेहा (30) के दो बच्चे अनुज (8), अनमोल (6) हैं। अनमोल अपनी नानी के घर आगरा में रहता है। जबकि नेहा अपने बड़े पुत्र अनुज के साथ रामेश्वर के मकान नगला किला में किराए पर रहती थी।

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे हुई वारदात 

नेहा के पड़ोस में उसकी ननद हसीना किन्नर का मकान है। बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे नेहा अपने आठ साल के पुत्र अनुज के साथ घर पर अकेली थी। तभी अक्षय कुमार घर पहुंचा। उसने अनुज को रुपये देकर बाजार से सामान लेने के लिए भेज दिया। इस बीच आरोपी ने चाकू से नेहा की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज घर पहुंचा तो मां का शव खून से लथपथ देख चीखने लगा। पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार का कहना है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

पति के चरित्र पर था शक 

नेहा को अपने पति अक्षय कुमार के चरित्र पर शक था। इसलिए उसकी पति ने नहीं बनती थी। जिसको लेकर आए दिन पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था। झगड़े के कारण नेहा पति से अलग नगला किला में किराये के मकान में रह रही थी। जबकि उसकी ननद का मकान भी है। बच्चों के भरण पोषण के लिए नेहा ननद के घर की साफ सफाई करने के साथ ही खाना बनाया करती थी। 
 
बुधवार दोपहर हसीना अपने प्लॉट पर थी, तभी अनुज रोता हुआ पहुंचा। उसने बुआ हसीना किन्नर को मां की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने पर हसीना दौड़कर घर आई। नेहा का पलंग पर पड़ा खून से लथपथ शव को देख उसकी भी चीख निकल गई। आरोपी ने नेहा के शरीर पर चाकू से कई वार किए थे। आसपास खून बिखरा पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed