फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband killed Wife cutting with an axe in mathura

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: सिर पर किए छह वार, पति बोला- जीवनभर चैन से रहने नहीं दिया, मर गई तो ठीक है

Sat, 17 Dec 2022 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया महिला व पति के मध्य आपसी क्लेश था। पति अबैरनी में रहता है। पत्नी हाथरस में रहती थी।

विज्ञापन
Husband killed Wife cutting with an axe in mathura
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव के गांव अबैरनी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति को अफसोस नहीं था, उसने कहा कि पत्नी ने जीवनभर चैन से रहने नहीं दिया। मर गई तो ठीक है। 
विज्ञापन

ये है मामला 

गांव अबैरनी के रहने वाले जंगलिया पुत्र रामजीलाल का पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी। बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी। 28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी, जिसमें पति ने एक लाख रुपए दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी और उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन

सिर पर किए छह वार

महिला के सिर, कान, आंख व सीने पर कुल्हाड़ी के आधा दर्जन निशान थे। पति-पत्नी के झगडे़ में सबसे छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष घायल हो गया। बच्चे के हाथ में चोट लगी है। आकाश ने बताया मम्मी व पापा में रात को लड़ाई हुई, तो पापा ने मम्मी को कुल्हाड़ी से काट दिया। पति द्वारा पत्नी को मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर जांच में जुटी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाथरस में रहती थी महिला 

निहाल देवी के तीन बेटा एक बेटी है। बड़े बेटे बलवीर की शादी हो गयी है वह बाहर रहता है। बीच का बेटा राजू व उसकी पत्नी ऊषा हाथरस रहते हैं। छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष मां के साथ रहता था। गांव वालों ने बताया महिला का मायका जलेसर के पास नौसेरा में है। पुलिस हिरासत में आए पति ने पुलिस को बताया कि 14-15 साल से अलग रहती थी तो ठीक था। मुझे उसने जीवन भर परेशान किया। चैन से जीने भी नहीं दिया। मर गयी तो ठीक है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया महिला व पति के मध्य आपसी क्लेश था। पति अबैरनी में रहता है। पत्नी हाथरस में रहती थी। वह शुक्रवार को आई थी। रात को आपस में विवाद हो गया था। पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed