फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband kept distance on honeymoon night bride told groom is impotent Knowing truth father-in-law

सुहागरात पर पति की खुली पोल: दुल्हन बोली- नपुंसक है दूल्हा... ससुर ने दिया ये भरोसा; वो नहीं कर सकी बर्दाश्त

Sun, 28 Jan 2024 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

सुहागरात पर पति की सच्चाई ने नई नवेली दुल्हन की सारे अरमान तोड़ दिए। उसने ससुराल वालों को हकीकत बताई कि पति नपुंसक है। इसके बाद ससुर का ही व्यवहार बदल गया। पीड़िता पर तमाम पाबंदी लगा दी गईं। 

 

विज्ञापन
husband kept distance on honeymoon night bride told groom is impotent Knowing truth father-in-law
सुहागरात

विस्तार

एटा कोतवाली नगर में एक महिला ने धोखाधड़ी कर नपुंसक युवक से शादी करने की रिपोर्ट लिखाई है। महिला की शादी मध्य प्रदेश में हुई है, सुहागरात की पहली रात को ही पति का राज खुल गया था, लेकिन इलाज कराने के नाम पर युवती को रोक कर रखा गया। महिला ने ससुर पर भी आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पति, सास-ससुर और बिचौलिया सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2022 में हिंदू रीत रिवाज से उसकी शादी हुई थी। पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद रात में पति के कमरे में गई तो पति दूसरी तरफ मुंह करके सो गया। इसके बाद राज खुला कि पति नपुंसक है। तब अपने मायके वालों को पूरी बात बताई और ससुरालीजन से कहा। इस पर उन्होंने इलाज कराने की बात कही। इसके बाद जबलपुर के चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद की गोलियां खिलाईं
आरोप है कि कुछ समय बाद ससुर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत ससुरालीजन से की तो मेरी पिटाई की गई। बाद में मायके वालों से बात करने पर मुझ पर पाबंदी लगा दी और एक डॉक्टर को दिखाकर नींद की गोलियां दी जाने लगीं। 20 अक्तूबर 2023 को फिर पीटा और स्पष्ट कह दिया कि बेटा किसी काम का नहीं है। हमने तो शादी रकम लेने के लिए की थी। तुझे जो करना है कर लेना।
विज्ञापन

पति बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया
26 अक्तूबर 2023 को बस स्टैंड पर पति छोड़कर चला गया। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed