फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband kept beating his wife innocent daughters kept screaming In Agra tried to kill them by strangulation

Agra: पत्नी को पीटता रहा क्रूर पति, चीखती रहीं मासूम बेटियां... फिर भी न आया तरस; गला दबाकर मारने की कोशिश

Mon, 26 Feb 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 12:34 AM IST
सार

आगरा में क्रूर पति पत्नी को पीटता रहा। मासूम बेटियां चीखती रहीं फिर भी उसे तरस न आया। उसने पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
husband kept beating his wife innocent daughters kept screaming In Agra tried to kill them by strangulation
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में थानों में महिला हेल्प डेस्क से पीड़िताओं को सहायता नहीं मिल पा रही है। सदर में एक महिला के मामले में पुलिस ने लापरवाही की। दो बार शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि पति शराब पीकर रोजाना मारपीट करता है। शनिवार रात को जान लेने का प्रयास किया। चार मासूम बेटियों ने शोर मचाया। वृद्ध सास ने बेटे से बहू को बचाया। मामले में रविवार को पीड़िता एक बार फिर थाने पहुंची। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई है। उसने बताया कि पिता आरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। शादी के बाद उसने चार बेटियों को जन्म दिया। तभी से पति आए दिन मारपीट करता है। घर के खर्च के लिए रुपये तक नहीं देता है। बेटियों के स्कूल का खर्च भी नहीं उठाता है। वह किसी तरह ससुराली और मायके वालों की मदद से गुजारा कर रही हैं। पति हर रोज रात को शराब पीकर घर आता है। इसका विरोध करने पर पीटता है। कई बार थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

छह फरवरी की रात को भी पति ने जमकर मारपीट की थी। इसके बाद सात फरवरी को थाने में तहरीर दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पति ज्यादा उत्पीड़न करने लगा। 24 फरवरी की रात शराब पीकर घर आया। इसके बाद पीटकर गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्चों ने बचाने की कोशिश की। मगर, पति ने फिर भी गला नहीं छोड़ा। 

शोर सुनकर आई सास ने उसे पति से छुड़वाया। पीड़िता ने रविवार को थाना सदर पहुंचकर तहरीर दी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

वीडियो में बेटियां कह रहीं, पापा मम्मी को क्यों मार रहे हो...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 1 मिनट 39 सेकंड का है। इसमें नजर आ रहा है कि पति पत्नी को बेड पर पीट रहा है। पत्नी बचने की कोशिश कर रही है। मासूम बेटियां बेड के आसपास खड़ी हुई हैं। वह पिता से मां को बचाने की भरसक कोशिश भी कर रही है। 

बेटियां पापा-पापा चीख रही हैं। कह रही हैं कि मम्मी को छोड़ दो। उन्हें क्यों मार रहे हो। एक बच्ची पिता के ऊपर डंडा भी मारती हैं। मगर, उस पर कोई असर नहीं होता है। पति पत्नी को गिराकर जान से मारने की कोशिश करता है। उसका गला दबाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed