{"_id":"659c07286e8b402c060c7d59","slug":"husband-illicit-relations-with-village-woman-wife-protested-gave-punishment-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफा पति: गांव की ही महिला संग बनाए अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो दी ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफा पति: गांव की ही महिला संग बनाए अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो दी ये सजा
Mon, 08 Jan 2024 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:01 PM IST
सार
पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाल दिया गया। ससुराल वाले भी पति का ही साथ दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
crime news woman
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ससुराल वालों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इतना ही नहीं उसे बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर साहनी निवासी नाजिश बेगम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति मोनिश के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब भी वह विरोध करती तो पति उसको मारता पीटता। अन्य ससुरालीजन भी पति को समझाने के बजाय उसका साथ देते आ रहे हैं। रविवार को सास खातून बेगम, जेठ इदरीश, बबलू, सोनी निवासी ततरई जनपद एटा ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। लाठी डंडे से पीटने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पति व ससुरालीजन उसे काफी समय से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।