फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband hanged himself after one and a half year of love marriage in Firozabad

फिरोजाबाद: प्रेम विवाह के डेढ़ वर्ष बाद पति ने फंदे पर लटकर दी जान, सामने आई हैरान करने वाली वजह 

Fri, 15 Apr 2022 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 06:18 PM IST
सार

परिजनों की रजामंदी से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के डेढ़ वर्ष बाद दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने फंदे पर लटकर जान दे दी।  पति का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन
Husband hanged himself after one and a half year of love marriage in Firozabad
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ले की ही युवती के साथ हुआ था।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला करबला गली नंबर दो निवासी अभिषेक कुमार (25) का शव शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। युवक ने साड़ी से फंदा लगा रखा था। परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। नगर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी 

मृतक की पत्नी के भाई (साले) शिवम ने बताया कि अभिषेक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी बहन पूनम के साथ हुई थी। पूनम और अभिषेक का घर आमने-सामने है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पूनम और अभिषेक की शादी परिजनों की रजामंदी से हुई थी। अभिषेक फल की ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दोनों के पास नौ माह का पुत्र भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर अकेला था पति 

बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पूनम मायके चली गई थी। घर पर अभिषेक अकेला था, तभी उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि युवक ने  फंदे से लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अभिषेक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed