फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband handed over wife to his brother accused of misdeed in mainpuri

Mainpuri: पति की शर्मनाक करतूत, दुष्कर्म के आरोपी भाई को सौंप दी पत्नी, बोला- दोनों की बनकर रहे

Mon, 19 Dec 2022 08:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 08:38 PM IST
सार

करहल थाने में पहुंची एक महिला ने आपबीती बताई तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात उसने पति को बताई तो उसने साथ देने की बजाय उसे आरोपी के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Husband handed over wife to his brother accused of misdeed in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी को दुष्कर्म के आरोपी भाई को सौंप दिया। थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने के बजाय पति ने उसे आरोपी के हवाले ही कर दिया। विवश होकर वह दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रह गई। पीड़िता ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी की मौत के मामले में साढ़े तीन साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहा। जेल से छूटने के बाद वह घर आया तो सगे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। जब पति को इस बारे में पता लगा तो उसने कोई विरोध नहीं किया, बल्कि पत्नी को अपने भाई को सौंप दिया। तभी से महिला दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रह रही है। 

विज्ञापन

पत्नी की मौत के मामले में जेल जा चुका है आरोपी 

सोमवार को करहल थाना पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसका देवर दिल्ली में रहता है। उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में वह जेल चला गया था। वह जब जेल से छूटकर आया तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर उसने देवर की करतूत बताई। पति ने पत्नी का साथ नहीं दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल के हाथों मजबूर हूं साहब: युवक बोला- प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता, पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता
 

पीड़िता के मुताबिक पति ने कहा कि वह दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रहे। महिला ने बताया कि देवर से उसे एक पुत्र व पुत्री पैदा हुई। अब देवर का मन भर गया तो वह दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। नौ दिसंबर को जब वह दिल्ली गई तो उसकी पिटाई कर दी। पति भी साथ नहीं दे रहा। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed