फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband had posted wife's pornographic video on Facebook to increase followers

UP: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति ने फेसबुक पर पोस्ट किया था पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो, मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 02:36 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसका पति सर्कस में काम करता है। वह दिल्ली में रहता है, जबकि महिला अपने ससुराल गांव में रह रही है। पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था।

विज्ञापन
Husband had posted wife's pornographic video on Facebook to increase followers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी की नहाते हुए वीडियो पोस्ट करने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है। बताया गया है कि उसने फेसबुक पर उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए ये सब किया। हालांकि पुलिस के कहने पर आरोपी पति ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया।  
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर नहाते समय के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल जसराना आजाद पाल सिंह बोले, पत्नी ने अपने पति पर नहाते समय के वीडियो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोन को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच में सही पाए जाने पर चार्जशीट लगाई जाएगी। मामले में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर नहाते समय पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बात करने के बाद महिला ने फोन रख दिया। इस दौरान पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो और फोटो फेसबुक पर डाल दिए। महिला ने पति से इन्हें हटाने के लिए कहा तो मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़ित महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची थी। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  महिला ने बताया कि उसका पति सर्कस में काम करता है। वह दिल्ली में रहता है, जबकि महिला अपने ससुराल गांव में रह रही है। पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। पीड़िता ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पति ऐसी करतूत करेगा। उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed