{"_id":"6295c35d69d5815b3f09402f","slug":"husband-got-second-marriage-without-giving-divorce-to-first-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: दहेज के लिए परेशान कर रहा था पति, विरोध करने पर सामने आई ऐसी सच्चाई, उड़ गए विवाहिता के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: दहेज के लिए परेशान कर रहा था पति, विरोध करने पर सामने आई ऐसी सच्चाई, उड़ गए विवाहिता के होश
Tue, 31 May 2022 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 May 2022 12:57 PM IST
सार
शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। फिर पति और ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज की लिए परेशान करने लगे। इस बीच विवाहिता ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। इस बीच विवाहिता को पति के बारे में ऐसा सच पता चला, कि वह खुद को रोक नहीं पाई और पुलिस के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। किशनी के थाना कुर्रा क्षेत्र में शादी के बाद धोखे की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसकी जानकारी के बाद पुलिस भी उलझन में हैं। विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही धोखे से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति पहले से शादीशुदा है। उसके एक बेटा भी है। उसने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रैचंदा निवासी अंचल ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को राहुल कुमार निवासी गांव दौलतपुर थाना कुर्रा हाल निवासी मुचैरा रोड सैफई, इटावा के साथ हुई थी। अंचल ने बताया कि शादी के बाद पति राहुल, ससुर विजय पाल, सास रामकली, कार व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। एक लाख रुपये देने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुए। दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि इस बीच उसे पता चला कि पति राहुल की शादी कुर्रा निवासी कल्पना के साथ कई वर्ष पूर्व हो चुकी है, उनके एक बेटा भी है। पहली पत्नी को वह सैफई में रख रहा है। जब इस बारे में पति से कहा तो उसकी पिटाई की गई। शादीशुदा राहुल से शादी कराने में नंदोई उदयवीर निवासी पूजा होटल जमुना बाग जसवंत नगर इटावा, दोस्त मनमोहन यादव निवासी उधमपुर का सहयोग रहा। इसके बाद 12 फरवरी को ससुरालीजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। किशनी थाना पुलिस ने इस मामले में पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।