{"_id":"669747d6cd97ca4315072412","slug":"husband-got-married-for-second-time-in-agra-angry-wife-tried-to-commit-suicide-by-burning-herself-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति घर ले आया सौतन... पत्नी ने देखा तो खो बैठी आपा, फिर जो किया लोगों को नहीं हुआ यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति घर ले आया सौतन... पत्नी ने देखा तो खो बैठी आपा, फिर जो किया लोगों को नहीं हुआ यकीन
Wed, 17 Jul 2024 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:56 AM IST
सार
आगरा में पति ने दूसरी शादी कर ली। उसे घर ले आया। पत्नी को पता चला तो वह मायके से भागते हुए पहुंची। उसने डीजल डालकर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
crime a
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति के दूसरी शादी कर लेने से गुस्साई पत्नी ने सोमवार की रात ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। खुद पर डीजल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है। गांव निवासी वेद प्रकाश की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना डौकी के गांव सीताराम की मढ़ैया निवासी रोशनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी मायके चली गई थी। उसे एक बच्चा भी है। पति वेद प्रकाश मजदूरी करता है।
विज्ञापन
सोमवार को उसने विवाह सम्मेलन में सैंया क्षेत्र की लड़की से दूसरी शादी कर ली। शाम को पत्नी लेकर घर आ गया। इसकी सूचना किसी ने पहली पत्नी के मायकेवालों को दे दी। इस पर कुछ देर में ही पहली पत्नी भी परिजन के साथ ससुराल में आ धमकी। दूसरी शादी का विरोध करने लगी।
विज्ञापन
यह देख ससुराल वाले घर में बंद हो गए। सारी रात हंगामा होता रहा। मंगलवार की सुबह पहली पत्नी ने डीजल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों ने उसे पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों पक्ष को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।