{"_id":"652e0e01918a3f71b208c055","slug":"husband-gave-triple-talaq-wife-due-to-illicit-relation-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाहर वाली पर आया पति का दिल, पत्नी को दिया तीन तलाक; निकाल दिया घर से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाहर वाली पर आया पति का दिल, पत्नी को दिया तीन तलाक; निकाल दिया घर से बाहर
Tue, 17 Oct 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:00 AM IST
सार
ऑटो चालक पति शराब पीने का आदी है। उसके संबंध किसी दूसरी महिला से हो गए, जिसके बाद उसने पत्नी से रिश्ता तोड़ते हुए तीन तलाक बोला और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज की महिला को ऑटो चालक पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
तेलीपाड़ा, ताजगंज की रहने वाली रुखसाना की शादी समीर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बड़ी बेटी 5 वर्ष और छोटा बेटा 9 माह का है। तीन साल से पति-पत्नी किराए के मकान में रह रहे थे। रुखसाना का कहना है कि ऑटो चालक समीर शराब का आदी है। आरोप है कि उसके अवैध संबंध अपनी रिश्तेदार महिला से हैं। इसका विरोध करने पर ससुरालीजन मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने किया पत्नी के प्रेमी का अपहरण, छोड़ने के लिए रखी ऐसी शर्त; पुलिस को भी माननी पड़ी
विज्ञापन
निकाल दिया घर से
26 मई को ससुर की मृत्यु हो जाने पर रुखसाना अपनी ससुराल गई। 28 मई को उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो उसके पति, सास और चचिया सास-ससुर ने मारपीट करके उसे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। समीर अगले दिन घर आकर उसे तीन तलाक बोलकर चला गया। थाना प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें - अनिल विश्नोई गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए छिपाई पहचान, हरियाणा के हिसार से हुआ गिरफ्तार