फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband gave triple talaq to wife in firozabad

फिरोजाबाद: निकाह के एक साल बाद पति ने कहा- तलाक...तलाक...तलाक, पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Mon, 28 Mar 2022 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 05:36 PM IST
सार

तीन तलाक रोकने के लिए सख्त कानून बना है, फिर भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। फिरोजाबाद में एक युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
husband gave triple talaq to wife in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

फिरोजाबाद में निकाह के एक साल बाद दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी पिटाई भी की। पीड़िता के पास दो माह की एक बच्ची भी है। उसके भाई ने बहनाई सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ थाना खैरगढ़ में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
हिना नाम की युवती का निकाह एक मार्च 2021 को एटा जिले के गांव गुंदाऊ निवासी हसनैन के साथ हुआ था। पीड़िता के भाई कस्बा खैरगढ़ निवासी शाकिर अली ने बताया कि निकाह के दौरान करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। 

विज्ञापन

26 मार्च को ससुरालवालों ने पीटा 

इस संबंध में बहन ने कई बार शिकायत भी की थी। हर बार पंचायत कर मामले को खत्म कर दिया जाता था। 26 मार्च को बहन को ससुरालवालों ने पीटा। पति हसनैन ने हिना को तलाक, तलाक, तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। पति द्वारा तलाक दिए जाने और घर से निकाले जाने की जानकारी बहन ने मायकेवालों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति हसनैन हसन, ससुर मोहम्मद हसन, सास, दो ननद,  चचिया ससुर अमीर हसन, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed