फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband gave triple talaq to wife for not giving five lakh rupees in dowry in Agra

Agra: बेटी पैदा होने पर किया उत्पीड़न, पति ने तीन तलाक बोल मासूम के साथ पत्नी को घर से निकाला

Sun, 26 Jun 2022 08:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 08:25 PM IST
सार

आगरा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने निकाह के 10 साल बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife for not giving five lakh rupees in dowry in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र की महिला का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद बेटी पैदा होने पर भी उत्पीड़न किया। एक साल पहले घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही थी। पांच महीने पहले पति घर आया। तीन तलाक बोलकर चला गया। मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

10 साल पहले हुआ था निकाह 

ईदगाह कटघर निवासी तसलीम का निकाह 10 साल पहले ग्वालियर के शिव नगर निवासी मोहम्मद जहीर कुरैशी से हुआ था। आरोप है कि निकाह से पहले जहीर की रेलवे में स्टोर मैनेजर के पद पर नौकरी बताई गई थी। मगर, शादी के बाद पता चला कि वो प्राइवेट नौकरी करता है। डेढ़ साल तक तो सब कुछ ठीक चला। उसके बाद ससुराली पति के लिए मोबाइल की दुकान खुलवाने को उस पर पांच लाख रुपये घर से लेकर आने का दबाव डालने लगे। उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


अक्तूबर 2012 में उसके बेटी पैदा हुई। बेटी पैदा होने पर ससुराली आए दिन ताने मारने लगे। पति ने बात करना बंद कर दिया। इस कारण वो आगरा में रहकर नौकरी करने लगी। शनिवार और रविवार को ग्वालियर जाती थी। पति नौकरी छोड़ने के लिए भी दबाव डालने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल की बेटी के साथ घर से निकाला

आरोप है कि पति ने पांच लाख रुपये की मांग करना बंद नहीं किया। नौ जनवरी को आरोपियों ने नौ साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। वह मायके में रहने लगी। सात दिन बाद पति के अलावा सास, ससुर, देवर और मौसा घर आए। पांच लाख रुपये की मांग की। मना करने पर मारपीट की। पति ने तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। तब थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed