{"_id":"5b6937264f1c1ba03e8b583b","slug":"husband-family-tortured-abused-wife-for-audi-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑडी कार के लिए पति व जेठ ने की हद पार, अश्लील क्लिप बना विवाहिता पर अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडी कार के लिए पति व जेठ ने की हद पार, अश्लील क्लिप बना विवाहिता पर अत्याचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक कारोबारी की बेटी का ससुराल में उत्पीड़न हुआ। आरोप है कि ऑडी कार के लिए सराफ पति और जेठ ने भूखा प्यासा रखा। जेठ ने अश्लील क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी ने अपनी छोटी बेटी की शादी मई 2017 में सराफा कारोबारी के बेटे से की थी। शादी का कार्यक्रम एक होटल में संपन्न हुआ था। आरोप है कि ससुराल में जाते ही युवती को ऑडी कार न देने के लिए ताने दिए जाने लगे।
इसके बाद ससुरालियों ने कार की भी मांग की। पिता की संपत्ति से पति को आधा हिस्सा देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। विरोध पर मारपीट भी करते। एक मार्च को पति और जेठ बाजार घुमाने के बहाने ले गए।

जेठ ने बनाई अश्लील क्लिप
रास्ते में पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो एक हॉस्पिटल में थी। जेठ ने कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। ऑडी कार नहीं लाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि वीडियो क्लीपिंग को वायरल करने की धमकी देकर जेठ ने एक दिन उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास आ गई, लेकिन वो भी जेठ का ही साथ देने लगी।
हद तो तब हो गई जब 31 मार्च को मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की ओर से इस मामले में थाना हरीपर्वत में पति, जेठ सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।