फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband family tortured, abused wife for audi car

ऑडी कार के लिए पति व जेठ ने की हद पार, अश्लील क्लिप बना विवाहिता पर अत्याचार

Tue, 07 Aug 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 07 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Husband family tortured, abused wife for audi car
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक कारोबारी की बेटी का ससुराल में उत्पीड़न हुआ। आरोप है कि ऑडी कार के लिए सराफ पति और जेठ ने भूखा प्यासा रखा। जेठ ने अश्लील क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी ने अपनी छोटी बेटी की शादी मई 2017 में सराफा कारोबारी के बेटे से की थी। शादी का कार्यक्रम एक होटल में संपन्न हुआ था। आरोप है कि ससुराल में जाते ही युवती को ऑडी कार न देने के लिए ताने दिए जाने लगे। 
विज्ञापन


इसके बाद ससुरालियों ने कार की भी मांग की। पिता की संपत्ति से पति को आधा हिस्सा देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। विरोध पर मारपीट भी करते। एक मार्च को पति और जेठ बाजार घुमाने के बहाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ ने बनाई अश्लील क्लिप

रास्ते में पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो एक हॉस्पिटल में थी। जेठ ने कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। ऑडी कार नहीं लाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
 
आरोप है कि वीडियो क्लीपिंग को वायरल करने की धमकी देकर जेठ ने एक दिन उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास आ गई, लेकिन वो भी जेठ का ही साथ देने लगी। 

हद तो तब हो गई जब 31 मार्च को मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की ओर से इस मामले में थाना हरीपर्वत में पति, जेठ सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed