फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband Embarrassing condition want wife to share bed with friends in agra up news

पति की शर्मनाक शर्त: पत्नी को दोस्तों के साथ हमबिस्तर करने का बनाता है दबाव, वजह ऐसी जो कर देगी हैरान

Mon, 03 Apr 2023 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

पीड़िता ने जब पति की इस शर्त को मानने से इंकार किया, तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज  हुआ है। 
 

विज्ञापन
husband Embarrassing condition want wife to share bed with friends in agra up news
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज में पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने शौहर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति दहेज की मांग पूरा न करने पर मारपीट कर, दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये है मामला

पीड़ित महिला थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 12 नवंबर 2019 को राधे वाली गली निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: तमंचे के बल पर पूर्व प्रधान के बेटे ने दोस्तों संग की दरिंदगी, युवती की शादी के 4 साल बाद वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने का आदी है पति 

पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। जब शराब के लिए पैसे नहीं होते हैं तो मारपीट करता है। इतना ही नहीं वो पैसों के लिए उसे दूसरे मर्दों के साथ हमबिस्तर करने का दबाव भी बनाता है। उसने जब ऐसा करने से मना किया, तो मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति ने साफ शब्दों में कह दिया है कि दहेज का पैसा मिलेगा, तभी वो उसे अपने साथ रखेगा।

ये भी पढ़ें UP: आगरा के जैतपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो ने खुद ही डाल दिए हथिया

पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने मामले में पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत को कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गंभीरता से लिया। इस मामले में थाना शाहगंज पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: अदालती कार्रवाई पूरी, इस तारीख को जारी हो सकती है अमीन रिट, विरोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed