फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband does not want to keep wife leaving children to become heroine in agra

आगरा: हीरोइन बनने के लिए मुंबई गई पत्नी, घर लौटी तो पति बोला- अब नहीं रहना तेरे साथ

Mon, 28 Mar 2022 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

फिल्मों में अभिनय करने की चाहत में महिला ने पति और बच्चों को छोड़ दिया। वो अपने सपनों को उड़ान देने के लिए मुंबई चली गई, लेकिन वहां से ठोकरें खाने के बाद जब घर लौटी तो उसका घर बिखर गया।

विज्ञापन
Husband does not want to keep wife leaving children to become heroine in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपनों को उड़ान देने के  लिए महिला माया नगरी मुंबई गई थी, लेकिन जब लौटी तो घर बिखर गया। पति अब उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं। उसके लाख समझाने के बावजूद भी वह मान नहीं रहा है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में दोनों को अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन

 
काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि ताजगंज की रहने वाली युवती की शादी सात साल पहले लखनऊ के युवक के साथ हुई। दोनों के दो बच्चे हैं। पति कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी का कहना है कि वो एक्टर बनकर सीरियल और फिल्मों में काम करना चाहती है। इसलिए मुंबई चली गई थी। जब लौट कर आई तो पति ने साथ रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन


वहीं पति का कहना है कि पत्नी बिना उसे बताए पहले मायके आ गई और उसे मुंबई जाने के बारे में भी नहीं बताया। छह महीने बाद लौटी है, इस बीच कोई फोन भी नहीं किया। पति का कहना है कि वह अपने बच्चों की परवरिश कर लेगा, लेकिन पत्नी के साथ नहीं रहेगा। दोनों को समझने के लिए केंद्र ने एक और तारीख दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी गलतियों को स्वीकारा तो बसा घर

टेढ़ी बगिया की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले गैलाना के रहने वाले युवक के साथ हुई थीं। पेशे से दोनों पति-पत्नी शिक्षक है। पत्नी का कहना है कि पति उसकी केयर नहीं करता और उसकी बात भी नहीं मानती। वहीं पति का कहना है कि पत्नी अपनी मनमानी करती है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता है। काउंसलर बीके सिंह ने दोनों को समझाया तो बात समझ में आ गई। दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और राजीनामा हो गया। 

नहीं बनी बात मुकदमा दर्ज

ताजगंज की रहने वाली युवती की शादी मैनपुरी के रहने वाले युवक के साथ पांच साल पहले हुई। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों की एक तीन साल की बेटी है। महिला का आरोप है कि पति ड्रग्स लेता है। वो उसे रोकती है तो उसके साथ मारपीट करता है। वह इसकी कई बार शिकायत पुलिस में कर चुकी है। समझाने के बावजूद भी किसी की बात न मानने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

40 मामलों में से नौ में हुआ समझौता

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में कुल 40 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से नौ में समझौता करा दिया गया। चार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाकी 10 फाइलें अन्य मामलों में बंद कर दी गई। शेष को अगली तारीख दी गई है। 
- कमर सुल्ताना, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed