फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband does not drink bitter gourd juice wife reached police in agra

आगरा: पति नहीं पीता करेले का जूस, उसकी सेहत के लिए फिक्रमंद पत्नी पहुंची पुलिस के पास

Mon, 11 Apr 2022 12:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 12:35 PM IST
सार

पति-पत्नी में करेले के जूस को लेकर तकरार हो गई। पति की सेहत के लिए फिक्रमंद पत्नी उसे करेले का जूस बनाकर देती, लेकिन वह पीने से मना कर देता। बात इतनी बढ़ गई कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Husband does not drink bitter gourd juice wife reached police in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक दिलचस्प मामला आया। पत्नी की शिकायत थी कि पति करेले का जूस नहीं पीता। वह कहती है तो झगड़ा करता है। परामर्श केंद्र पर दोनों की काउंसिलिंग की गई। इस पर पति ने करेले का जूस पीने की हामी भरी और दोनों में सुलह हो गई। इसके बाद पति-पत्नी साथ-साथ घर चले गए। 

विज्ञापन

दो महीने से हो रही थी काउंसिलिंग 

करेले के जूस को लेकर झगड़ा करने वाले पति-पत्नी दो माह से काउंसिलिंग के लिए आ रहे थे। महिला का कहना था कि पति को डायबटीज की बीमारी है, लेकिन वह उनका बनाया करेले और लौकी का जूस नहीं पीता। उसकी सेहत की चिंता करने पर रोज झगड़ा करता है। महिला ने पति पर घरवालों की अधिक बात मनाने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन

पति ने मानी गलती, बोला- नहीं करुंगा झगड़ा 

काउंसिलिंग के दौरान पति ने गलती मानी। उसने कहा कि अब वह करेले का जूस बिना झगड़ा किए पी लिया करेगा। इसके बाद दोनों साथ-साथ घर चले गए। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 30 मामलों में काउंसिलिंग की गई। पांच मामले में सुलह हुई, जबकि तीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को सेल्फी को लेकर भी दंपती का झगड़ा सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी पर हुई तकरार, काउंसिलिंग से हुई सुलह 

छोटी-छोटी बातों से शुरू हुई अनबन दांपत्य जीवन में दरार डाल रही है। संबंध इतने बिगड़ जाते हैं कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच जाता है। रविवार को ऐसे ही एक मामले में सुलह हुई। पत्नी का कहना था कि पति उसके साथ सेल्फी नहीं लेता। एक महीने से दोनों की काउंसिलिंग चल रही थी। 

रविवार को काउंसिलिंग में पत्नी फिर बोली कि पति उसके प्यार को समझता नहीं है। डीपी पर लगाने के लिए साथ में एक सेल्फी की भी कहूं तो नहीं मानता। इस पर पति ने कहा कि अब वह रोज साथ में सेल्फी लेगा। दोनों मुस्कराए और बात बन गई। साथ में घर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed