फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband does dirty work at night jetha also did disgusting act wife cried bitterly police registered a case

UP: पति रात में करता है घिनौना काम, जेठ को भी न आई शर्म...फूट-फूटकर रोई पत्नी; पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 08 Aug 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 09:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति रात में उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। इतना ही नहीं जेठ की भी नीयत खराब हो गई। उसने भी छेड़खानी की। 

विज्ञापन
Husband does dirty work at night jetha also did disgusting act wife cried bitterly police registered a case
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में विवाहिता ने अप्राकृतिक कृत्य, दहेज उत्पीड़न व अन्य आरोप लगाकर अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एसीजेएम-1 ने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 1 मार्च 2021 को धौलपुर के बाड़ी निवासी मोहम्मद सलमान के साथ निकाह हुआ था। पति व अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। पति मोहम्मद सलमान, ससुर अब्दुल सलाम, सास नगीना, जेठानी फरीदा और जेठ मोहम्मद नईम 11 लाख रुपये मांग रहे थे। 29 मई 2024 को उनके कमरे में जेठ आ गया। दुष्कर्म की कोशिश की। पति भी जबरन अप्राकृतिक कृत्य करता था। विरोध पर 1 जून 2024 को मारपीट कर ससुरालीजन ने घर से निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की सुनवाई
पीड़िता ने बताया कि वो मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने  सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने पीड़िता के  दर्द को गंभीरता से लिया है। एसीजेएम-1 ने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed