{"_id":"65c25f3e33ccc063720ed6fc","slug":"husband-died-just-few-hours-after-wife-death-in-agra-both-were-cremated-together-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ जिये हैं साथ मरेंगे: पत्नी की हुई मौत, अंतिम संस्कार से पहले पति की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ जिये हैं साथ मरेंगे: पत्नी की हुई मौत, अंतिम संस्कार से पहले पति की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं
Tue, 06 Feb 2024 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
आगरा में पत्नी की मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले ही पति की भी सांसें थम गईं। एक साथ चिताएं जलीं तो गर आंख नम हो गई। घर में चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
चिता (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया। लोगों ने कहा कि पत्नी के वियोग में पति की भी जान चली गई। वह अक्सर कहते थे कि दुनिया को एक साथ छोड़ेंगे। आज उनकी बात सच साबित हुई। दंपती की मौत से परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ले का है। यहां कमलेश उर्फ मलूकी उम्र 58 साल की शादी 40 साल पूर्व गंगाराम का नगला आगरा निवासी काशीराम उम्र 65 साल के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के 10 साल बाद कमलेश अपने पति के साथ अपनी मां के घर अंबेडकर नगर में रहने लगी थी।
विज्ञापन
सोमवार को वह रोजाना की तरह घर के काम निबटा रही थी। सुबह करीब 10 बजे हृदयघात से उनकी मौत हो गई। कमलेश का भाई विजेंद्र देहरादून में नौकरी करता है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। सोमवार रात 10 बजे कमलेश के पति काशीराम की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि 12 घंटे पूर्व जहां पत्नी की मौत हुई थी। ठीक उसी स्थान पर पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपति की 24 घंटे के अंदर मृत्यु क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मंगलवार को दोनों का एक साथ फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।