{"_id":"64264db4656bdb402a04c165","slug":"husband-cut-off-contractor-nose-for-wife-in-agra-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में पत्नी की खातिर पति ने काट दी ठेकेदार की नाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में पत्नी की खातिर पति ने काट दी ठेकेदार की नाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Fri, 31 Mar 2023 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:34 AM IST
सार
ठेकेदार की नाक पर ब्लेड से हमला कर नाक काट दी। इस दौरान बीचबचाव में ठेकेदार की दो भतीजी भी घायल हो गईं। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए
विज्ञापन
woman
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना बाह क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव में बुधवार की रात 30 रुपये के विवाद में महिला के पति ने ठेकेदार की नाक काट ली। उसकी नाक पर तीन-चार बार ब्लेड से हमला किया गया। पुलिस ने घायल को बाह सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
ये भी पढ़ें - Agra Crime: पशु व्यापारी से लूट की कहानी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी; सामने आया ये झूठ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: बिल्डर ने की 1.09 करोड़ की धोखाधड़ी, फ्लैट और कोठी का सौदा कर किसी और को बेचा; केस दर्ज
विज्ञापन
ये था विवाद
विष्णुपुरा गांव के सुनील ठेकेदारी पर मजदूर उपलब्ध कराने का काम करता है। उसने गांव की ही एक महिला को आलू की खुदाई, बिनाई के काम पर लगाया था। महिला की मजदूरी के 30 रुपये बकाया रह गए थे। आरोप है कि बुधवार की रात महिला के पति को सुनील घर के रास्ते पर मिल गया। मजदूरी के बकाया 30 रुपये के लिए इनके बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि महिला के पति ने सुनील की नाक पर ब्लेड से तीन-चार बार हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक कट गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Crime: पशु व्यापारी से लूट की कहानी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी; सामने आया ये झूठ
विज्ञापन
आगरा किया गया रेफर
खून से लथपथ सुनील की चीखें सुनकर उसकी भतीजी काजल और सालो पहुंची, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने घायल सुनील को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया। रक्तस्राव न रुकने पर सुनील को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।ये भी पढ़ें - Agra: बिल्डर ने की 1.09 करोड़ की धोखाधड़ी, फ्लैट और कोठी का सौदा कर किसी और को बेचा; केस दर्ज