{"_id":"6540890f1570ff6fee09d5a5","slug":"husband-committed-suicide-two-days-before-karva-chauth-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: करवा चौथ से दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, ऐसे हाल में मिली लाश; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: करवा चौथ से दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, ऐसे हाल में मिली लाश; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 31 Oct 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:26 AM IST
सार
करवा चौथ से दो दिन पहले पति ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली, जिसे देख घर में कोहराम मच गया। पति को जब इस बात की खबर मिली तो वो सुधबुध खो बैठी।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में देव उर्फ कालू (30) ने रविवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था। करवा चौथ से पहले पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आठ साल पहले हुई थी शादी
सुशील नगर निवासी देव मजदूरी करता था। मृतक के भाई सूखा ने पुलिस को बताया कि देव की शादी आठ साल पहले फिरोजाबाद की खुशबू से हुई थी। चार बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस कारण खुशबू मायके में रहने लगी थी। देव पत्नी से मिलने ससुराल जाता था। हाल ही में वो लौटकर आया था। पत्नी मायके में ही थी। सोमवार सुबह लोगों ने देव का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: एसपी विजिलेंस मंच पर बैठे थे, लिपिक ले रहा था रिश्वत, ऐसे नाटक का मंचन, बताया- घूस मांगे तो क्या करें?
विज्ञापन
पुलिस जता रही ये आशंका
सूखा ने बताया कि माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। छह भाइयों में से एक जेल में बंद है। दो भाइयों ने भी पूर्व में आत्महत्या कर ली थी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गृहक्लेश में आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - सचिन हत्याकांड: घर में रखी थी पति का लाश और पत्नी ने बनवाए कड़ी-चावल संग 16 रोटियां; अब खुलेगा ये राज
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं पति की मौत के बाद पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।
ये भी पढ़ें - Fire in Mathura: मथुरा में निबार फैक्टरी में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर का पाया काबू; लाखों का माल जल