{"_id":"63f0c7eed73037d2430f862e","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife-kasganj-news-c-25-1-64795-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पत्नी से हुई कहासुनी पर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पत्नी से हुई कहासुनी पर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव बादामपुर में पत्नी से हुई कहासुनी से क्षुब्द पति ने खुदकुशी कर ली। शव फंदे पर झूलता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आत्महत्या योगेेंद्र (30) निवासी बादामपुर ने की। परिजनों ने बताया कि वह अपने किसी परिचित के यहां दावत में जाने के लिए तैयार होकर अपने साथ अपने बच्चे को ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी नीलम ने बच्चे को साथ भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दंपति में कहा सुनी हो गई। इसके बाद योगेंद्र आत्म हत्या करने का निर्णय ले लिया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह भी एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। शव को पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र गिरि ने बताया कि ग्रामीणों और परिवार के लोंगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। मामला आत्महत्या का है। मामले में यदि किसी के द्वारा तहरीर दी जाएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।