फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Commits Suicide After Wife Gone Home

मैनपुरीः पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 17 Sep 2020 03:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Sep 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Husband Commits Suicide After Wife Gone Home
demo pic
शहर की प्रजापति कॉलोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह शव घर के बरामदे में दुपट्टा के सहारे पंखा के कुंड़े से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुदकुशी के पीछे वजह को लेकर परिजन जानकारी नहीं दे सके। 
विज्ञापन


मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड प्रजापति कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय रजनीश प्रजापति दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव बरामदे में लगे कुंड़े में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। युवक का शव देख घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार को पत्नी मायके गई थी। रात को रजनीश ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा खुदकुशी करने के पीछे के कारण की जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed