{"_id":"60824cd29810412b532642b3","slug":"husband-burnt-body-of-wife-after-murdered-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: आगरा में पत्नी की हत्या कर जला दिया शव, पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: आगरा में पत्नी की हत्या कर जला दिया शव, पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा
Fri, 23 Apr 2021 09:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:58 AM IST
सार
मृतका के भाई की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतका मीरा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के थाना डौकी के गांव पैंतीखेड़ा में एक युवक ने गुरुवार की सुबह झगड़ा होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव जला दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतका के पति, ससुर, सास, ननद, जेठानी, जेठ और देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शमसाबाद के गढ़ी खांडेराय निवासी बंगाली ने गुरुवार की सुबह थाने में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार उसनकी बहन मीरा (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व संतोष निवासी पैंतीखेड़ा, डौकी के साथ हुई थी। कोई बच्चा न होने के कारण ससुरालीजन मीरा को परेशान करते थे।
विज्ञापन
बुधवार रात मीरा का अपने पति संतोष से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि सुबह संतोष ने मीरा की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव खेत में ही जलाया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने खेत में पहुंची। पुलिस को देख परिजन फरार हो गए। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन