फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband brought another woman home insisting to keep her together then wife took strict decision

'पति-पत्नी और वो': दूसरी महिला को घर ले आया पति, दोनों को साथ रखने की थी जिद, फिर घरवाली ने लिया ये फैसला

Sat, 18 Feb 2023 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

पति बिहार से दूसरी महिला को घर ले आया। वह उसे घर में साथ रखने की जिद कर रहा था, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

विज्ञापन
husband brought another woman home insisting to keep her together then wife took strict decision
युवक और उसकी दो पत्नी ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पति-पत्नी और वो का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के होते हुए पति घर में दूसरी महिला लेकर आ गया। वह उसे साथ रखने की जिद करने लगा। पत्नी ने काफी समझाया, लेकिन वह उसकी कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद घरवाली ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि आरोपी पति बिहार से महिला को अपने साथ लाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला को वापस घर भेजने के लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


करने लगा दोनों को साथ रखने की जिद

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति कुछ दिन पहले बिहार गया था। वहां से एक युवती को अपने साथ ले आया है। वह उसे घर में रखने की जिद कर रहा है। विरोध करने पर भी बाज नहीं आ रहा है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति न तो उसे खाना खर्च देता है, न हीं बच्चों की पढ़ाई आदि पर ध्यान दे रहा है। इतना ही नहीं पति के घरवाले भी दूसरी महिला को घर पर लाने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को किया फोन

पत्नी की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस युवक व बिहार से लाई गई महिला को कोतवाली ले आई। वहां दोनों से पूछताछ की गई। बिहार पुलिस से भी संपर्क किया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पत्नी की शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है। दूसरी महिला बिहार की रहने वाली है। उसके बारे में खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी है। बिहार की पुलिस से संपर्क किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: कासगंज जेल में अंसारी को सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed