फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband beaten up for complaining about rape of a woman

Agra News: महिला से दुष्कर्म की शिकायत करने पर पति को पीटा

Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Husband beaten up for complaining about rape of a woman
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा डालने गई महिला से तमंचे के बल पर गांव के ही युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं शिकायत करने पर युवक व उसके पिता ने महिला के पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला 3 मई को कूडा डालने के लिए गई थी, जब वह गांव के टावर के निकट पहुंची तो वहां पहले से मौजूद गांव निवासी युवक धारा सिंह ने महिला को पीछे से दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे खेत में खींच कर ले गया। आरोप है युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति जब शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचा तो युवक व उसके पिता पप्पू ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवक कई दिन तक लगातार महिला को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। महिला ने युवक व उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed