फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Beat Wife dead in Hospital agra hindi khabar

पति के गुस्से में चली गई पत्नी की जान, तीन बच्चों से उठा मां का साया

Wed, 02 Oct 2019 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Husband Beat Wife dead in Hospital agra hindi khabar
पुलिस ने पकड़ा पत्नी की हत्या आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला के नगला देवजीत में पत्नी (30) के पेट में इतनी जोर से लात मारी गई कि उसकी जान ही चली गई। आरोप पति महेंद्र पर है। दोनों के बीच 29 सितंबर को झगड़े के दौरान रजनी को पीटा गया था।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रजनी पुत्री शंकर लाल निवासी बिग्गा मंदिर अग्रवाल, एत्माद्दौला की शादी 10 साल पहले महेंद्र पुत्र गुंजन सिंह निवासी जसवंत नगर, नगला देवजीत से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

शंकर लाल ने बताया कि 29 सितंबर को महेंद्र ने रजनी के पेट में लात मारी, रजनी घर में तड़पती रही। इसके बावजूद उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

जब हम (मायका पक्ष) पहुंचे तो उसे अस्पताल ले जाया गया। आगरा से जयपुर ले गए लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार की रात 12 बजे उसने आखिरी सांस ली।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  शंकर लाल की तहरीर पर महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने कुबूल किया है कि झगड़े के दौरान उसने रजनी केपेट में लात मारी थी। उसने बताया है कि उस वक्त वह बहुत गुस्से में था। दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। उस दिन झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed