फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband apologizes for posting obscene video of wife on Facebook

UP News: महिला बोली- अब वो सुधर गए हैं..., फेसबुक पर पोस्ट किया था पत्नी का अश्लील वीडियो

Sat, 03 Sep 2022 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 10:23 AM IST
सार

महिला ने बताया कि पति ने उससे माफी मांग ली है। दोबारा से गलती नहीं करने का वादा किया है। अब वो सुधर गए हैं, इसलिए एक और मौका दिया है। 

विज्ञापन
Husband apologizes for posting obscene video of wife on Facebook
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में पत्नी के अभियोग दर्ज कराते ही पति ने बैकफुट पर आकर जहां फाटो डिलीट कर दिए, वहीं पत्नी से आकर माफी भी मांग ली। पत्नी ने भी पति को माफ करते हुए उसे स्वीकार कर लिया। पत्नी ने कहा कि अब वो सुधर गए हैं। दोबारा गलती न करने का वादा किया है। 

विज्ञापन

थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक ने अपनी ही पत्नी का नहाते समय का अपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड होते ही पत्नी ने बदनामी होते देख कोतवाली जसराना में तहरीर देकर आइटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होते ही जहां पति ने फोटो हटा दिए, वहीं गांव में पहुंचकर पत्नी से माफी मांग ली। माफी मांगने पर पत्नी ने भी माफ करने की बात कही। पति ने घर का सामान दिलाने के साथ अन्य खर्चों के लिए रुपये भी दिए। पत्नी ने कहा उनके पति ने घरवालों के कहने पर ऐसा कदम उठाया था। माफी मांग ली है और आगे से ऐसा न करने का वादा भी किया है। 

विज्ञापन

पीड़िता की हुई थी दूसरी शादी 

महिला के पहले पति की डेंगू के चलते मौत हो चुकी है। 2020 में महिला जसराना निवासी युवक के संपर्क में आई तो घरवालों की मर्जी से शादी हो गई। महिला ने बताया उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। वहीं सोशल मीडिया वाला मामला कोतवाली तक पहुंचा, तो पति भी घर पहुंच गया और अपनी पत्नी एवं बच्चों की चिंता करते हुए सामान दिलाकर दिल्ली चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो करना पड़ा राजीनामा

महिला ने कहा पति ने जब उसकी इज्जत को तार-तार किया, तो उसने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस कई दिन तक उसे घुमाती रही। पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई न करने के कारण ही उसे अपने पति से राजीनामा करना पड़ा। वहीं कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा कि आईटी एक्ट में मामला दर्ज है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पति को बुलाकर बात करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed