{"_id":"61ccbdad8f87d054f26a9697","slug":"husband-and-wife-infected-now-15-active-patients-in-the-city-agra-news-agr519555342","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और नए संक्रमित मिले, 15 हुए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और नए संक्रमित मिले, 15 हुए सक्रिय मरीज
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में संक्रमण बढ़ रहा है। तीन दिन से रोज नए मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को दो और नए संक्रमित मिलने से अब सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है। बीते 24 घंटे में एक मरीज ठीक हुआ है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दयालबाग निवासी पति-पत्नी में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों बाहर कहीं घूमने जा रहे थे। एहतियात के तौर पर उन्होंने निजी लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को आरआरटी टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करेगी। सैंपलिंग होगी। बुधवार को बीते 24 घंटे में 4767 लोगों की जांच की गई थी। एक मरीज स्वास्थ्य भी हुआ है। बीते तीन दिनों में 11 नए संक्रमित मिल चुके हैं। अबतक 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 25788 मरीजों में से 25314 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पिछले एक महीने से हाई अलर्ट है। शासन ने रात्रि कर्फ्यू लागू किया है, लेकिन बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क लोग घूम रहे हैं। बिना मास्क घूम रहे लोगों के विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत चालान व जुर्माना की कार्रवाई बंद है। ऐसे में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
ताजनगरी में 1 से 28 दिसंबर तक 650 से अधिक विदेशी यात्री आए हैं। जिनमें 150 से अधिक लोगों की जांच की गई। 10 लोग संक्रमित मिले थे। जिनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए थे। जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।