फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife died as truck full of sand overturned on the car in mainpuri

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: इटावा मार्ग पर कार के ऊपर पलटा डंपर, पति-पत्नी की मौत

Fri, 18 Feb 2022 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 01:12 PM IST
सार

कार सवार पति-पत्नी मैनपुरी की ओर आ रहे थे, तभी दूसरी साइड से गुजर रहा डंपर पलट गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
husband and wife died as truck full of sand overturned on the car in mainpuri
ट्रक के नीचे दबी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में इटावा मार्ग पर कुचेला तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर को मोरंग लेकर जा रहा डंपर कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कटर से कटवाकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में डंपर सवार दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

 
मैनपुरी के आगरा रोड स्थित नई बस्ती निवासी करन कुमार बघेल (32 ) पत्नी कमलेश (28) के साथ कार से अपनी ससुराल लाखनमऊ, बरनाहल जा रहे थे। जब वह करहल रोड पर कुचेला तिराहे के पास पहुंचे तभी करहल की ओर से आ रहा मोरंग से भरा डंपर कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार दंपती की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। वहीं डंपर सवार संजय निवासी नगला धुरा थाना एलाऊ, धर्मेंद्र निवासी सूरजपुर थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और पास में ही मौजूद अर्द्धसैनिक बल के जवाब मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से डंपर को हटवाने के साथ ही कटर से कार की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकाला गया। सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि तिराहे पर हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

थाना करहल क्षेत्र में तिलियानी तिराहा मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना भोगांव के छाछा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू मजदूरी करता था। गुरुवार को गांव का ही देवेंद्र उर्फ धुव्रसिंह उसे अपने ट्रैक्टर पर मजदूरी कराने के लिए ले गया था। 

तिलियानी तिराहे के पास ट्रैक्टर पलट जाने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक देवेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृत मजदूर के पिता प्रेमचंद्र ने इस संबंध में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed